गहलोत लगातार तीसरी बार बने राजस्थान के मुख्यमंत्री
राजस्थान में चल रही तनातनी के बाद आखिरकार कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी ने राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम रूप से मोहर लगा दी . आप को बता दे की राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की पूर्ण बहुमत के साथ जीत हूई थी . लेकिन राजस्थान के मुख्याम्नात्री को लेकर राहुल गाँधी लगातार तीन दिन से असमंजस में थे की आखिर cm की कुर्सी किसे सौंपी जाये .
अशोक गहलोत राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री और सचिन पायलट उप मुख्यमंत्री होंगे। दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ अशोक गहलोत और सचिन पायलट की कई दौर की बैठकों के बाद सीएम के नाम पर मुहर लगी। सचिन पायलट और अशोक गहलोत दोनों ही मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल थे। विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर फैसला आलाकमान पर छोड़ा गया था।
जोधपुर की सरदारपुरा विधानसभा सीट से विधायक अशोक गहलोत तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बनेंगे। पहली बार गहलोत 1998 में राजस्थान के मुख्यमंत्री बने। इसके बाद दूसरी बार वे 2008 से लेकर 2013 तक राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे। मुख्यमंत्री के रूप में गहलोत के पहले कार्यकाल के दौरान राजस्थान में इस सदी का भयंकार अकाल पड़ा। उन्होंने अत्यन्त ही प्रभावी और कुशल ढ़ंग से अकाल प्रबंधन का कार्य किया।
राजस्थान में आज भी लोग गहलोत के कार्यकाल की योजनाओं की मिसालें देते हैं। किसानों के बीच वे बेहद लोकप्रिय रहे हैं। उनकी छवि एक भरोसेमंद नेता के तौर पर रही है। अशोक गहलोत का जन्म 3 मई 1951 को जोधपुर में हुआ। अशोक गहलोत के पूर्वजों का पेशा जादूगरी था। गहलोत के पिता स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह गहलोत जादूगर थे। अशोक गहलोत ने भी इस पेशे में हाथ आजमाए, लेकिन उनका जादू राजनीति में चला।


No comments: