Header Ads

Seo Services

महिला बेडमिन्टन खिलाडी सायना नेहवाल ने की शादी



नई दिल्ली : महिला विश्‍व बैडमिंटन में भारत का धाक दुनियाभर में जमाने वाली पहली महिला शटलर सायना नेहवाल ने स्‍टार पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्‍ली कश्यप के साथ शादी कर ली। इसकी सूचना सायना नेहवाल ने टि्वटर के जरिये दी। भारत के इन दो बड़े खिलाड़ियों ने अपनी शादी बेहद सादगी के साथ की। विराट-अनुष्‍का के उलट उन्‍होंने इसका कोर्इ प्रचार-प्रसार नहीं किया। एक छोटे से पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान दोनों विवाह के बंधन में बंध गए।
कुछ दिन पहले ही किया था रिश्‍ते का खुलासा
बता दें कि सायना नेहवाल ने कुछ दिन पहले ही अपने बीच के रिश्ते का सार्वजनिक रूप से खुलासा किया था। उन्‍होंने कहा था कि 10 सालों से वे दोनों एक-दूसरे को जानते हैं और उनसे बातचीत के दौरान वह काफी सहज महसूस करती हैं। उन्होंने बताया था कि 2007-08 में वे दोनों एक बैडमिंटन टूर पर गए थे। वहां साथ में ट्रेनिंग ली, मैच खेले और एक-दूसरे को काफी अहमियत देने लगे। आज की दुनिया में किसी के करीब आना काफी मुश्किल होता है, लेकिन हमारे साथ ऐसा नहीं हुआ और हम आसानी से करीब आ गए।


सोशल मीडिया के जरिये दी जानकारी
दोनों ने अपनी शादी की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। बता दें कि शादी की तारीख पहले 16 दिसंबर तय की गई थी, लेकिन उन दोनों ने तय तारीख से पहले ही शादी कर ली। यह उम्‍मीद जताई जा रही थी कि वे दोनों भी विराट-अनुष्‍का की तरह भव्‍य तरीके से शादी करेंगे। साइना ने शादी की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा- बेस्‍ट मैच ऑफ माय लाइफ- जस्‍ट मैरिड।
 

No comments:

Powered by Blogger.