Header Ads

Seo Services

मैं RSS वालों को मुंह नहीं लगाता- बेनीवाल

कभी संघ विचारधारा के नेता रहे हनुमान बेनीवाल का अब कहना है की संघ के लोग उनसे बात करने के लिए उनके पीछे पीछे घूम रहे हैं लेकिन, वो उन्हें मुंह नहीं लगाते. बेनीवाल के अनुसार ये लोग पर्दे के पीछे चोरी छुपे मुझसे बात करना चाहते हैं लेकिन, मैं इनसे कोई बात नहीं करना चाहता. राजस्थान विधानसभा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान हनुमान बेनीवाल ने ये बात कही।
दरअसल हनुमान बेनीवाल सदन में हंगामे के बाद अपनी सफाई दे रहे थे. इस दौरान वो नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया पर भी जमकर बरसे. बेनीवाल के अनुसार कटारिया सदन में उपनेता और विधायक राजेंद्र राठौड़ ने इशारा किया और कटारिया मीडिया में छपने के लिए खड़े हो गए. लेकिन कटारिया भूल गए कि वो किसके खिलाफ बोल रहे हैं।
बेनीवाल ने बताया कि संघ के लोग उनसे बात करने के लिए पीछे पीछे घूम रहे हैं लेकिन मुझे भाजपा और संघ से अब कोई बात करनी ही नहीं है. बेनीवाल के अनुसार राजस्थान में वो अपनी लड़ाई खुद लड़ेंगे और इसमें भाजपा कि मदद नहीं लेंगे।

No comments:

Powered by Blogger.